उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार

खबर शेयर करें -

धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के धारचूला में एक नेपाली महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव शुक्रवार सुबह बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर खेतिला क्षेत्र में पुल के पास बरामद हुआ। महिला के सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। घटना के बाद से उसका लिव-इन पार्टनर फरार है।उत्तराखंड समाचार पत्रिका

मृतका की पहचान 33 वर्षीय मीना लोहार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के सुनसेरा, दार्चुला की रहने वाली थी और वर्तमान में धारचूला के खेतिला क्षेत्र में रह रही थी। बताया गया है कि मीना पिछले करीब तीन वर्षों से अपने पति मोहन राम से अलग रह रही थी और देवराज नबियाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।

यह भी पढ़ें -  सहकारिता विभाग: 31 दिसंबर तक खत्म होगा फिजिकल रिकॉर्ड, सबकुछ होगा कंप्यूटराइज्ड

पुलिस के अनुसार, बेटे की शिकायत पर मामले में लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और घर की जांच की। घर के बेड और फर्श पर खून के गहरे निशान मिले। मौके से खून से सना कपड़ा, तकिया और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  किच्छा में सीएम धामी ने सुनी श्रमिकों की समस्याएं, सैटेलाइट सेंटर के लिए पीएम का किया धन्यवाद

पुलिस ने फॉरेंसिक फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

धारचूला प्रभारी एसएचओ अंबी राम आर्य ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जंगल में मिली महिला की अधजली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा -पति ने गला घोंटकर की थी हत्या, डीजल से जलाया था शव
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999