Uttarakhand : यहां युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर। जिले के काशीपुर से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां युवक ने किशोरी को हवस का शिकार बना दिया। इससे आहत किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा निवासी व्यक्ति ने थाना आईटीआई पुलिस को तहरीर सौंपकर यहीं के ललित पुत्र सतीश पर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा दुष्कर्म से आहत होकर उसके द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन के पास युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता, 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना एसआई बबीता गोस्वामी को सौंपी।

26 सितंबर को हुए उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए थाना एसआई बबीता गोस्वामी और कांस्टेबल सुरेन्द्र काम्बोज द्वारा शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999