Uttarkashi helicopter crash : मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, पायलट समेत छह की मौत, एक श्रद्धालु की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -
uttarkashi helicopter crash

उत्तरकाशी के गंगनानी के पास गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश (Uttarkashi helicopter crash) हो गया. मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. जबकि एक श्रद्धालु जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश Uttarkashi helicopter crash

हादसा गुरुवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट का बताया जा रहा है. गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे. जिनमें 1 पायलट और 6 यात्री शामिल हैं.

यह भी पढ़ें -  Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने पर टूट गईं Urvashi Rautela, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Gangotri dham जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था. यह हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा था और हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. जबकि एक श्रद्धालु की हालत नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999