70 हजार की घूस लेते हुए विजिलेंस ने किया इस अधिकारी को गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


विजिलेंस विभाग ने की बड़ी कार्रवाई की है। सीएम धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत एक और बड़ा एक्शन हुआ है। विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी 70 हजार की रिश्वत ले रहा था।

विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर अशोक मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है। एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया है की शराब कारोबारी से अधिभार उठान के नाम पर एक प्रतिशत रिश्वत देने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

यह भी पढ़ें -  1 रु. के सिक्के जमा कर युवक ने 2.6 लाख की खरीदी ड्रीम बाइक, शोरूम में सिक्के गिनने में लगे 10 घंटे

विभाग को एक लिखित शिकायत भी मिली थी। जांच में मामला सही पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी 10 लाख रुपए की शराब उठान में जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 30000 रूपए पहले दे चुका था। प्रतिशत के हिसाब से उसे 70000 रूपए और देने थे।

70 हजार की घूस लेते हुए विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में यहां पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

अशोक मिश्रा को मंगलवार को 70000 रूपए रिश्वत लेते समय विजिलेंस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो विजिलेंस ये कार्रवाई तीन दिन पहले से ही करना चाह रही थी लेकिन अशोक मिश्रा तीन दिन के अवकाश पर चले गए थे। जिस वजह से कार्रवाई होने में देरी हो गई। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया है की अभी आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी हो चुकी है और आरोपी को लेकर उनके घर व अन्य स्थानों पर भी सर्च किया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999