हल्द्वानी से लाल कुआं की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवक हुए सड़क हादसे का शिकार देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

लालकुआं। हल्द्वानी से बाइक द्वारा मुरादाबाद जा रहे युवकों की बाइक लालकुआं ट्रांसपोर्टर नगर में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, और दोनों युवक सड़क में बुरी तरह गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर लालकुआं 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, उन्होंने दोनों राहगीरों को पुलिस वाहन से हल्दूचौड अस्पताल पहुंचाया जहां अब दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

videolink-https://youtu.be/DM8qG-XCe24?si=Optfk5syVQiIV7iX

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज


बताते चलें कि गत देर रात नैनीताल से मुरादाबाद जा रहे बाईक सवार लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर स्थित तीराहे पर मोटरसाइकिल असंतुलित हो जाने के चलते सड़क में गिरकर घायल हो गए। हादसे को देख लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौजूद लोग 108 पर फोन करते रहे लेकिन 108 नहीं पहुंची। जिसके कुछ ही देर बाद सूचना पर लालकुआं पुलिस की 112 घटनास्थल पहुंची और 112 में तैनात कांस्टेबल कमल बिष्ट, गणेश गिरी और कांस्टेबल संजय ने घायलों को हल्दूचौड़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि दोनों घायलों की पहचान शहीद और शैजान के रूप में की गई है दोनों मुरादाबाद के रहने वाले हैं तथा उनके परिवारजनों को सूचना दे दी गई है और दोनों ही हालात में सुधार है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999