उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में भारी वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। जहां मैदानी क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ हो गया और चटख धूप खिली, वहीं पर्वतीय जिलों में अब भी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून समेत आसपास के मैदानी इलाकों में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस ने पकड़े दो शराब तस्कर, 267 पाउच कच्ची शराब के साथ किए गिरफ्तार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन आरक्षी/आबकारी सिपाही/उप आबकारी निरीक्षक सहित इन पदों पर आई भर्ती

विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटों तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999