*उत्तराखंड में मौसम की मार: तेज बारिश और तूफान से भारी नुकसान, मकानों व गौशालाओं की छतें उड़ी*

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून से पहले ही बारिश कहर बरपाने लगी है। बारिश के बीच कई इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच बीती रात रुद्रप्रयाग जिले में तेज मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान से भारी तबाही मच गई। प्राकृतिक आपदा के चलते गदेरे उफान पर आ गए, कई भवनों और गौशालाओं की छतें उड़ गईं, और दर्जनों दोपहिया वाहन मलबे में दब गए या बहकर नदी तक पहुंच गए।

जिले के अगस्त्यमुनि कस्बे के विजयनगर क्षेत्र में देर रात हुई बारिश से गदेरा अचानक उफान पर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग दो बजे बारिश तेज हो गई और देखते ही देखते गदेरे का जलस्तर इतना बढ़ गया कि किनारे खड़े एक दर्जन से अधिक स्कूटी और बाइक इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें -  पीजी कॉलेज मे स्वीप समिति की ओर से मतदान जागरूकता और मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक रैली का आयोजन छमुंड गांव तक किया

सुबह स्थानीय निवासी धर्मेंद्र रावत, विपिन नेगी, हेमंत फर्स्वाण और रोहिणी ने बहकर गदेरे में फंसे वाहनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। अब तक छह वाहन बरामद कर लिए गए हैं जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।

भरदार पट्टी के दरमोला गांव में तेज आंधी-तूफान के कारण कई मकानों और गौशालाओं की छतें उड़ गईं। इससे ग्रामीणों के सामने मवेशियों को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। तरवाड़ी निवासी कनकपाल सिंह की गौशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  LSG vs MI: मैच हारने पर Hardik Pandya का फूटा गुस्सा, ग्राउंड में ही फेंका बल्ला, हार के लिए इन खिलाड़ियों को ठहराया दोषी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बारिश के दौरान गदेरे और नालों के पास वाहन न खड़े करें, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें -  महेंद्र भट्ट से मुलाकात के बाद दिल्ली पहुंचे अरविंद पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले, सियासी गलियारों में मची हलचल

प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। वहीं, स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999