हल्द्वानी: नंधौर नदी में अचानक आया पानी, मचा हड़कंप—मजदूरों ने दौड़कर बचाई जान, कई डंपर फंसे,video

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नंधौर नदी में शनिवार को अचानक पानी आ गया, जिससे नदी में खनन कार्य में लगे मजदूरों और वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने जान बचाने के लिए दौड़ लगाई, जबकि खनन में लगे कई डंपर और मशीनें नदी के बीच ही फंस गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में पानी का बहाव इतनी तेजी से बढ़ा कि खनन क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को कुछ समझ में ही नहीं आया। मजदूरों और वाहन चालकों ने किसी तरह जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने में सफलता पाई।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब अचानक पानी का बहाव तेज हुआ। खनन क्षेत्र में काम कर रहे लोगों ने आनन-फानन में अपने वाहनों को बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ डंपर तो समय रहते बाहर आ गए, लेकिन कई वाहन तेज बहाव के कारण पानी में ही फंस गए। बताया जा रहा है कि कुछ डंपर आंशिक रूप से डूब भी गए हैं।

video link- https://youtube.com/shorts/HVO0lIAcjLI?si=iia2Bwga4rsNmVjh

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में प्रेस वार्ता: भाजपा मंडल महामंत्री विनीत कबड़वाल ने भूमाफियाओं और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, किसान मंच ने किया समर्थन।


हालांकि, किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने नदी किनारे हो रहे अवैध खनन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  तिब्बत की संस्कृति का नामोनिशान मिटाने को मां-बाप से छीनकर, मठों से तिब्बती बच्चों को उठा रहा चीन'
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999