उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट! केदारनाथ यात्रा स्थगित, जानें कब कर पाएंगे श्रद्धालु दर्शन

खबर शेयर करें -

केदारनाथ यात्रा Kedarnath Yatra postponed

उत्तराखंड में मौसम इन दिनों कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ख़राब मौसम के चलते जिला प्रशासन ने 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है।

3 सितम्बर तक केदारनाथ यात्रा स्थगित

रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसे मद्देनजर जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को 3 सितम्बर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, सीएम धामी ने लिया संज्ञान, कही ये बड़ी बात

DM ने दिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

डीएम प्रतीक जैन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी है कि मौसम विभाग ने क्षेत्र में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पूरी तरह से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-ऑटो चालक ने शिक्षिका से की छेड़छाड़! पढ़े पूरी खबर

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहरने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने Kedarnath dham आने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल अपनी यात्रा को स्थगित (Kedarnath Yatra postponed) करें और अपने घरों में सुरक्षित रहें। डीएम ने कहा जो यात्री पहले से यात्रा पर हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रुकने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों कांग्रेस ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा,जानिए वजह

बता दें सोमवार सुबह रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा (Rudraprayag accident) हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहे बुलेरो के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। जिसमें दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999