जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री ने सुरक्षा के लिए केंद्र से मांगा 200 करोड़ का बजट

खबर शेयर करें -

wild-animals-damage-crops-200-crore-budget-uttarakhand

उत्तराखंड में जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र से 200 करोड़ की मांग की है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने फसलों की सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था की जरूरत बताते हुए इसके लिए वार्षिक 200 करोड़ के बजट का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।

कृषि मंत्री ने केंद्र से की 200 करोड़ की मांग

बता दें कृषि मंत्री ने यह मांग प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषि उन्नति योजना की समीक्षा बैठक के दौरान रखी। बैठक में मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय और वन क्षेत्रों में जंगली जानवर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान खेती से विमुख हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  गौरैया दिवस पर हल्द्वानी के पक्षी प्रेमी गुलाब सिंह नेगी ने खष्टी देवी गुरुरानी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं को गौरैया संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए घोंसले बांटे।स्कूली बच्चों को विलुप्त होती गौरैया को बचाने का संदेश भी दिया।

बजट मिलने से किसानों की मिलेगी राहत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में बताया कि फसलों की घेरबाड़, सोलर फेंसिंग और अन्य सुरक्षात्मक उपायों के लिए यदि नियमित बजट उपलब्ध कराया जाए तो किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। उन्होंने इसके लिए केंद्र से 200 करोड़ रुपए सालाना बजट देने का आग्रह किया।

90 करोड़ की धनराशि देने पर केंद्र ने जताई सहमति

कृषि मंत्री गणेश जोशी की मांग पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए फिलहाल 90 करोड़ रुपए की धनराशि देने पर सहमति जताई। साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज ने राज्य को जल्द ही यह राशि जारी करने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें -  Big news :- LUCC Scam : CBI करेगी घोटाले की जांच, धामी सरकार ने दी स्वीकृति

नमामि गंगे अभियान और PM-RKVY की शेष राशि जारी करने का किया अनुरोध

बैठक के दौरान मंत्री ने नमामि गंगे अभियान और PM-RKVY के अंतर्गत लंबित पड़ी शेष धनराशि को भी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि लंबित फंड के कारण कई योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावित हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिलाया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999