फ्रिज के प्लग से करंट लगने पर महिला की मौत,

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। निकटवर्ती क्षेत्र की कॉलोनी में नंगे पांव फ्रिज का प्लग निकालते समय महिला को करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
एसआई जयबीर सिंह ने बताया कि कमोला कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की 38 वर्षीय पत्नी तारा देवी सुबह नहाने के बाद फ्रिज का प्लग निकालने लगीं। नहाकर आने के कारण उनका शरीर गीला था और पैरों में चप्पल भी नहीं थी। करंट लगने से गंभीर घायल महिला को सीएचसी कालाढूंगी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आग्रह पर एसडीएम ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की सहमति दी। इसके बाद
परिजन शव को घर ले गए। देर शाम तारा का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि तारा का पति मजदूरी करता है। उनके दो बच्चे हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999