नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब आई महिला की सरोवर में डूबने से मौत

खबर शेयर करें -



नानकमत्ता। गुरुद्वारा साहिब आई एक महिला सरोवर में डूब गई। सूचना मिलते ही प्रबंधक ने सेवादारों की सहायता से महिला को सरोवर से बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर के बिलासपुर निवासी जसविंदर कौर (36) पत्नी सतनाम सिंह दो दिन पहले अपने मायके सितारगंज के वार्ड नंबर 9 निवासी अपने पिता करनैल सिंह के घर आई थी। रविवार को वह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकने आई थी। दोपहर के समय अचानक वह सरोवर में डूब गई। इस दौरान सेवादारों की सूचना पर प्रबंधक रणजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिला को सरोवर से निकालकर निजी वाहन से सीएचसी नानकमत्ता भिजवाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एनयूजे उत्तराखण्ड ने कुमाऊँ मंडल में चलाया 'संवाद-संपर्क-समन्वय' अभियान; पत्रकारों की समस्याओं पर हुआ मंथन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999