बाघ के हमले में महिला की मौत…

खबर शेयर करें -



चम्पावत/टनकपुर

टनकपुर क्षेत्र के बनबसा में एक महिला को बाघ ने मार डाला महिला अपने मायके बनबसा गई हुई थी, और अपनी मां और भाभी के साथ जंगल में चारा काटने गयी थी, तभी खटीमा रेंज के फागपुर हुड्डी नदी से सटे जंगल में सुबह करीब 8:00 बजे बाघ ने उस पर हमला कर दिया, बाघ मुन्नी देवी को घसीटता हुआ जंगल की ओर ले गया, उसकी मां और भाभी ने शोर मचाया तो बाघ महिला को झाड़ियों में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, 32 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी कैलाश पुरी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए मायके में रह रही थी, और अपनी मां और भाभी के साथ मवेशियों के लिए चारा काटने जंगल में गई हुई थी, महिला की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्रीय लोगों ने महिला को मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लापरवाही)कार की खिड़की से टक्कर, बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा,ट्रक ने कुचला हुई दर्दनाक मौत, सामने आई दिल दहलाने वाले वीडियो-VIDEO
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999