सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में देर रात वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाल उमेश मलिक के मुताबिक शुक्रवार देर रात रामपुर रोड स्थित स्टैण्डर्ड स्वीट से भोलानाथ गार्डन को जाने वाली लिंक रोड पर एक बाइक संख्या यूके 04 एई 9972 दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खंबे और दीवार से टकरा गई थी।


पुलिस ने दुर्घटना में घायल बाइक सवारों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति देवेंद्र परगाई पुत्र शंकर दत्त परगई निवासी ग्राम खमारी ओखला दूंगा तहसील नैनीताल को मृतक घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति रमेश जोशी पुत्र नारायण दत्त जोशी निवासी ग्राम लोशाल ब्लॉक रामगढ़ जिला नैनीताल का उपचार चल रहा है। इधर पुलिस ने मृतक के परिवार को दुर्घटना की सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें -  शासन के निर्देशों के क्रम में लोक सांस्कृतिक प्रतीक पारम्परिक उत्तरायणी पर्व 14 जनवरी से अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी, 2024 तक जनपद में सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। अपर जिलाधिकारी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999