
नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवनीश नेगी के बाद अब पूर्व यूकेडी नेता आशुतोष नेगी को धमकी भरा पत्र मिला है। बता दें बीते दिनों पहले अंकिता भंडारी केस की पैरवी करने वाले अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला था। जो सामान्य भाषा में नहीं था।
आशुतोष नेगी को मिला धमकी भरा पत्र
पत्र में उर्दू/नामालूम भाषा में लिखा है ‘मैं हूं, यमराज़ पुत्र, तुमने जो भी पाप किए हैं, उन सबके लिए पश्चाताप करो। क्योंकि तुम्हारा अंत निकट है। मैं तुम्हारे दुष्ट साथियों के साथ किए गए सभी बुरे कामों का तुम्हें अवश्य बदला दूंगा ताकि तुम्हें अगले जन्म में और कष्ट न सहना पड़े। पापपूर्ण दुष्टता, तुम्हारी मृत्यु अत्यंत कष्टदायी होगी। पहले तुम्हारा एक्सीडेंट होगा, फिर तुम पर हमला होगा। आपके इलाके में कीड़े-मकोड़े फैल जाएंगे। उसके बाद कोई आपको पानी देने नहीं आएगा, और आपको दिल का दौरा पड़ जाएगा।
राम राम सही है। तुम्हारी मृत्यु बहुत कष्टदायक होगी। पहले तुम्हारा एक्सीडेंट होगा, फिर कीड़े-मकोड़े उस जगह पर हमला कर देंगे। आपको चोट लग जाएगी। उसके बाद आपको पानी पिलाने कोई नहीं आएगा, और आपको दिल का दौरा पड़ जाएगा। राम राम सही है। अल्लाह महान है। पांच मिनट के लिए एकांत में बैठें और अपने पापों के बारे में सोचें – उन क्षणों को याद करें जब आपने पाप करने में आनंद लिया था। अन्य लोगों को बहुत कष्ट सहना पड़ा। क्योंकि आपका अंत अब बहुत निकट है।

अंकिता केस की पैरवी करने वाले अधिवक्ता को भी मिली थी धमकी
बता दें बीते दिनों पहले अधिवक्ता नवनीश नेगी को धमकी भरा पत्र मिला था। जिसके बाद से ही अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने धामी सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि कई राज्यों में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून लागू है। उन्होंने मांग की है कि उत्तराखंड में भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाए, ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


