पुलिसकर्मी पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप, धरने पर बैठे बजरंग दल कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

 

dehradun protest

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर कोतवाली के एक पुलिसकर्मी पर महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

पुलिसकर्मी पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप

युवती ने शहर कोतवाली के एक पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि इस संबंध में उसने पुलिस से भी शिकायत की थी। लेकिन संबंधित पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दून पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की रैली में उमड़ा जनसैलाब

चौकी के बाहर धरने पर बैठे बजरंग दल कार्यकर्ता

बुधवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता लक्कीबाग चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर रोड पर सड़क जाम कर दी है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात रोक दिया गया है। रेलवे स्टेशन से लक्कीबाग चौकी होते हुए प्रिंस चौक तक वाहनों की कतार लगी हुई है।

यह भी पढ़ें -  सीएचसी हल्दूचौड़ में तमाम सुविधाएं प्रदान करने की मांग को लेकर इन्होंने भेजा सीएमओ नैनीताल को ज्ञापन………. दी यह चेतावनी

CO सिटी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि कार्यकर्ता आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों की ओर से शाम पांच बजे तक कार्रवाई का भरोसा दिया गया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर सड़क से जाम हटा दिया।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांग रेखा का बना आधार कार्ड तो वो मुस्काई' उन्होंने एवं उनके परिवार जनों ने समाज सेवी पूरन बृजवासी और जिला अधिकारी का किया धन्यवाद अदा

पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि शाम तक आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो शाम छह बजे घंटाघर पर जाम लगाया जाएगा। मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999