उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। वैज्ञानिकों ने 17 और 18 सितम्बर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
IMD ने 17 सितम्बर के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 सितम्बर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के पहाड़ी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।
18 सितम्बर का मौसम अपडेट
मौसम विभाग की माने तो 18 सितम्बर को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ बौछार होने की संभावना है। जबकि शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


