हल्द्वानी में देर रात दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। टांडा रोड पर एस-बैंड के पास देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार रुद्रपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक और दोनों युवकों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसा देर रात हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह राहगीरों के जरिए मिली।

यह भी पढ़ें -  फूड लाइसेंस की आड़ में नशे की दवाएं, तीन गिरफ्तार, दो फरार

दोनों युवक रुद्रपुर के रहने वाले थे

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान चेतन चौहान (25) निवासी फुलशुंगी, रुद्रपुर और वैभव छाबरा (24) निवासी नंद विहार कॉलोनी, फुलशुंगी, रुद्रपुर के रूप में हुई है। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  अधूरी व गुणवत्ताहीन निर्माणधीन ITI भवनों पर सीएस सख्त, UP राजकीय निर्माण निगम को नोटिस जारी करने के निर्देश

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

चौकी प्रभारी के अनुसार घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बाइक की रफ्तार कितनी थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  विकासनगर में देर रात हंगामा: अलग-अलग समुदाय के बीच विवाद, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे से जुड़ी हर अपडेट हम लगातार खबर में जोड़ रहे हैं…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999