रोड एक्सीडेंट में ड्राइवर समेत 2 की मौत

खबर शेयर करें -


उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बनचौरा मोटरमार्ग पर दिवारी खोल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार तीन अन्य घायल हो गए।


हादसा गुरुवार शाम पांच बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन बनचौरा से नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी बसाण गांव के लिए रवाना हुआ था। तभी वाहन दिवारी खोल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर पेड़ से टकरा गया। इस दौरान वाहन चालक समेत एक यात्री की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Haridwar पहुंचे Navjot Singh Sidhu, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

ड्राइवर समेत दो की मौत
मृतकों की पहचान पद्म (34) निवासी श्रीकोट और रीता (35) के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतक को खाई से बाहर निकाला।

हादसे में घायल लोगों की पहचान सोबन दास निवासी बसाण गांव, विजय और जगबीर दोनों निवासी कैंथोगी बनचौरा के रूप में हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक विजय और सोबन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं-फौजी, उसकी मां, भाई और बहनों को इस प्रकरण में काटनी पड़ी 2 साल की जेल, बाद में निर्दोष साबित हुआ परिवार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999