एक विवाह ऐसा भी!, बीमार हुई दुल्हन तो दूल्हा बारात लेकर पहुंचा अस्पताल, गोद में उठाकर लिए 7 फेरे, वीडियो

खबर शेयर करें -

MP rajgarh-news bride-fell-ill-groom-wed-her-in-hospital

एक विवाह ऐसा भी। MP के रायगढ़ जिले के ब्यावरा शहर से एक अनोखी शादी का मामला सामने आ रहा है। जहां पर दुल्हन की तबीयत खराब होने की वजह से उसे अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। ये देख दुल्हा बैंड-बाजा बारात लेकर हॉस्पिटल ही पहुंच गया। अक्षय तृतीया के मौके पर दोनों की सारी शादी की रस्में हॉस्पिटल में ही निभाई गईं। यहां तक कि फेरो के लिए दूल्हे ने दुल्हन को गोद में भी उठा लिया।

video link- https://youtube.com/shorts/LXCLWZx9Cqs?si=6dEMrGbnD4sdO27Q

यह भी पढ़ें -  महिला से दुष्कर्म करके बनाया अश्लील वीडियो, पीड़ित के लाइव सुसाइड पर हंसता दिखा आरोपी

बीमार हुई दुल्हन तो दूल्हा बारात लेकर पहुंचा अस्पताल

ये पूरा मामला ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंग होम का है। जहां पर दोनों की शादी हुई। दरअसल दुल्हन नंदनी की शादी आदित्य सिंह नाम के दूल्हे से होनी थी। शादी से पहले नंदनी बीमार हो गई। जिसके चलते अस्पताल में ही शादी करने का फैसला लिया गया। क्योंकि अगर उस दिन शादी नहीं हुई होती तो करीब दो साल बाद कोई मुहूर्त आता।

चलिए पूरे मामले को शुरूआत से समझते है। दरअसल एक मई को अक्षय तृतीया के मौके पर कुंभराज के पास पुरषोत्तमपुरा गांव में होनी थी। लेकिन शादी से करीब पांच दिन पहले दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते 24 अप्रैल को पंजाबी नर्सिंग होम में उसे भर्ती करवाना पड़ा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, IMD ने पांच जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

इस वजह से अस्पताल में हुई शादी

डॉक्टर के मुताबिक नंदनी की तबीयत ज्यादा खराब थी। जिसके चलते उन्हें रेस्ट करने को कहा था। जब परिवार ने डॉक्टर से शुभ मुहूर्त पर शादी करने की बात कही तो उन्होंने बताया कि दुल्हन ज्यादा देर नहीं बैठ पाएगी। जिसके बाद डॉक्टर की रजामंदी से परिवार ने हॉस्पिटल में ही शादी करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें -  तमक नाले में हवलदार पंकज की तलाश तेज, रडार से संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

हॉस्पिटल में विवाह हुआ संपन्न

बुधवार की रात दुल्हा अस्पताल में ही बैंड बारात लेकर दुल्हन से शादी करने पहुंचा। अस्पताल में ही रिती रिवाजों के साथ शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। फेरों के समय नंदनी चलने की हालत में नहीं थी। इसी बीच दुल्हे आदित्य ने हॉस्पिटल में बनाए गएं मंडप में ही दुल्हन को गोदी में उठाकर सात फेरे लिए। दूल्हे ने दुल्हन की मांग भर, मंगलसूत्र पहनाकर शादी पूरी की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999