बड़ी खबर-गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का करीबी गुर्गा साहिल USA से गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस से लेकर NIA तक ने रखा था इनाम

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के करीबी करीबी बदमाश साहिल को सुरक्षा एजेंसियों ने अमेरिका से हिरासत में ले लिया है।

सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक साहिल के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ था। इसके साथ ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हाल में साहिल पर इनाम भी रखा था।

यह भी पढ़ें -  यहाँ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,बिना अभिवहन पास के सागौन के लट्ठे लेकर जा रहा वाहन सीज

भारत की सुरक्षा एजेंसियां लगातार साहिल के डिटेन होने की खबर के बाद US की एजेंसियों पर नजर बनाए हुए हैं।

हरियाणा के रोहतक का रहने वाला साहिल लंबे वक्त से हिमांशु भाऊ के साथ USA में रहता है और वहीं से सिंडिकेट चलाता था।

फर्जी दस्तावेज से बनवाया पासपोर्ट
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार गैंगस्टर साहिल ने पासपोर्ट पाने के लिए धोखाधड़ी से फर्जी पते और फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था और फिर विदेश भाग गया था।

यह भी पढ़ें -  रामनगर-निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड सीमा जौनसारी एवं एस०सी०ई०आर०टी० के संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत द्वारा रामनगर क्षेत्र के विद्यालयों का किया निरीक्षण और दिये निर्देश।।

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि साहिल ने पासपोर्ट में जो पता दिया गया है, वहां साहिल कुमार नाम का कोई शख्स रहता ही नहीं है और ना ही पासपोर्ट में दी गई तस्वीर से मिलता-जुलता शख्स वहां कभी रहा।

इन अपराध में रहा है लिप्त
पासपोर्ट बनवाने के लिए साहिल कुमार ने जो भी डाक्यूमेंट दिए थे वह फर्जी पाए गए हैं। साहिल के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, आपराधिक साजिश जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -  शर्मनाक : 15 साल की बहन के साथ 13 साल के भाई ने देखी पोर्न फिल्म, बहन से दुष्कर्म किया और हुई गर्भवती

बीते दिनों स्पेशल सेल कांउटर इंटेलिजेंस यूनिट ने हिमांशु भाऊ के बेहद करीबी गैंगस्टर अजय गोली को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999