घर के आंगन में खेल रही मासूम को उठाकर ले गया गुलदार

खबर शेयर करें -

गंगोलीहाट। चचरेत ग्राम पंचायत के कलेत गांव में राखी उम्र 4 वर्ष अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी सात बजे लगभग गुलदार ने बच्ची पर झपटा मारकर ले गया। घर में मौजूद पिता शंकर दत्त रूवाली मां हेमा देवी ने शोर मचाया तब तक गुलदार बच्ची को उठाकर जंगल की तरफ़ ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के एसडीओ ज्वाला प्रसाद, वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार मौके को रवाना हो गये हैं। ग्रामीणों और वन विभाग और पुलिस के द्वारा बच्ची खोजबीन की जा रही है बारिश और घना जंगल होने के कारण बच्ची बरामद नही हुई ।

बच्ची का पिता शंकर दत्त रूवाली मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वही ग्राम प्रधान महेन्द्र महरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य यामनी भट्ट ने शीघ्र गुलदार को मारने की मांग की है। पिछले वर्ष भी चचरेत गांव में गुलदार एक बच्ची को निवाला बनाया था। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाली गोला नदी के साथ जुड़े हुए स्थानीय कारोबारी पिछले 2 महीने से आंदोलनरत है सरकार का कोई नहीं है ध्यान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999