घर में पुत्र के नामकरण की खुशियां मना रहे परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़,छिना आशियाना

खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू। पाड़लीपुर गांव में रहने वाला एक गरीब परिवार अपने घर में पुत्र के नामकरण की खुशियां मना रहा था तभी अचानक से उनके परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया।

विदित हो की 5 जून की रात्रि को कैलाश मौर्य के परिवार में नामकरण की खुशियाँ मनाई जा रही थी तभी अज्ञात कारणों के चलते उनकी झोपड़ी में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसमें झोपड़ी के अंदर रखा हुआ धान, गेहूं, कपड़े, मोबाइल, गहने व नगत धनराशि आग की भेट चढ़ गई है, जिससे गरीब परिवार के जीवन भर की जोड़ी हुई वस्तुएं सब नष्ट हो गई हैं। अब परिवार के ऊपर रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है,

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार: दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: ब्लैकमेल और मंदिर विवाद बना कत्ल की वजह, 3 गिरफ्तार, 1 फरार”


पीड़ित कैलाश मौर्य ने बताया कि उनके पड़ोसियों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई थी मौके पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंची और आग को काबू किया जिसके बाद क्षेत्र के पटवारी मौके पर पहुंचे और उनकी ओर से मदद का भरोसा दिलाया गया लेकिन कुछ मदद नहीं हो पाई जिससे अब वह उन्हें जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है उन्होंने क्षेत्र के सामाजिक व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि उनकी मदद करें जिससे उनका परिवार रोजी-रोटी के लिए मजबूर ना हो

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बनभूलपुरा मलिक के बगीचे के पास अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, SDM और नगर आयुक्त ने की फैक्ट्री सीज
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999