उत्तराखंड में किशोरी के साथ अपहरण करने का सनसनी खेज मामला आया सामने

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड में किशोरी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायवाला पुलिस ने खैरीखुर्द ठाकुरपुर से अपहृत नाबालिग युवती को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि 10 मार्च को रमेश सिंह निवासी गली नंबर 4 ठाकुरपुर, खैरीखुर्द ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी 8 मार्च से लापता है। वादी की तहरीर पर थाना रायवाला में धारा 45/25 137(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रीति सैनी द्वारा की गई।पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों के लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की,।जिससे पता चला कि अपहृत युवती बिहार में है।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार


इसके बाद अपर उपनिरीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में एक टीम बिहार रवाना की गई। टीम ने 10 दिनों तक लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में अपहृत युवती की तलाश की और उसे पश्चिमी चंपारण, बिहार से अपहरणकर्ता के कब्जे से सकुशल बरामद किया। अपहरणकर्ता की पहचान टुनटुन पुत्र भरोसीराम निवासी ग्राम गीधा, थाना चनपटिया, जिला बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  कतर की जेल से रिहा होने वाले 8 पूर्व भारतीय नौसनिक कौन हैं? आखिर क्यों इसे PM Modi और भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा?


उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रीति सैनी, अपर उपनिरीक्षक रामनिवास, हेड कांस्टेबल उमेश ढौडियाल, कांस्टेबल शशिभूषण, कांस्टेबल अनित कुमार और हंसराज शामिल थे

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999