कोर्ट और कलेक्टर परिसर में पहुंच हाथी,जमकर मचाया उत्पात, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में एक हाथी जंगल से निकलकर कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में आ गया। यहां पर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। जिस से वहां हड़कंप मच गया।

कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे गजराज
हरिद्वार में बुधवार को एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। जंगल से निकलकर एक हाथी कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में आ गया। हाथी को देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हाथी ने कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर का गेट तोड़ दिया। इसके साथ ही दीवार भी तोड़ दी।

यह भी पढ़ें -  14 को एमबीपीजी कॉलेज में लगेगा युवाओं का जमावड़ा विभिन्न संगठन एक बैनर तले करेंगे आंदोलन।

छह राउंड फायरिंग के बाद भागा हाथी
कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में हाथी के उत्पात की जानकारी आस-पास के लोगों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की। छह राउंड फायरिंग करने के बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया।

कॉलोनी में पहुंचा हाथियों का जोड़ा ट
जहां एक ओर कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में हाथी ने आंतक मचाया तो वहीं दूसरी ओर पथरी क्षेत्र के मिस्सरपुर में भी एक कॉलोनी में हाथियों का एक झुंड पहुंच गया। गली में हाथी आने से लोगों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक वहां घूमने के बाद हाथी वापस जंगल में लौट गए।

Advertisement