उत्तराखंड: CCTV में कैद हुई हरकत, बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

चमोली: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही एसआईटी ने मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है…जो लामबगड़ स्थित एक जल विद्युत परियोजना में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था।

जांच में सामने आया कि मनोज कुमार को कंपनी के अधिकारियों और उनके मेहमानों को वीआईपी दर्शन कराने के लिए समय-समय पर मंदिर भेजा जाता था। एसआईटी ने मंदिर परिसर की सीसीटीवी फुटेज की जांच की…जिसमें आरोपी कथित तौर पर दान सामग्री में से कुछ सामान अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, इस दल में शामिल

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि कुछ सामान अपने कमरे में रखा था…जबकि कुछ वस्तुएं बेच दी थीं।

एसआईटी ने आरोपी के कमरे से चांदी और अन्य धातुओं के आभूषण, सिक्के, धार्मिक प्रतिमाएं, कंगन, ब्रेसलेट, दंड, नकद 6 हजार रुपये तथा चोरी की सामग्री से जुड़े अन्य सामान बरामद किए हैं। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से भी कथित तौर पर संबंधित तस्वीरें मिली हैं।

यह भी पढ़ें -  ट्रेन हादसा अपडेटपश्चिम बंगाल रेल हादसे में आया बड़ा अपडेट, हेल्पलाइन नंबर जारी

इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999