बेटी के जन्मदिन के दिन_आवास में मृत मिले एडिशनल जज..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है लक्सर के एडिशनल जज अरविंद नाथ त्रिपाठी बाथरूम में मृत पाए गए। वह लक्सर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अल्मोड़ा में एडीजे के पद पर तैनात हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घर पर स्टाफ के आने के बाद एडीजे के निधन के पता चला। हरिद्वार में पोस्ट मार्टम किया गया। वे लगभग 42 साल के थे।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी अरविंद नाथ लक्सर में अपर जिला जज के पद पर तैनात थे। मिली जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 28/09/2023 को उनकी बेटी का जन्मदिन था। उन्होंने सुबह बेटी से बात भी की। इसके बाद वो कैसे बाथरूम में गिर गए, यह किसी को पता नहीं चला। चूंकि, बाथरूम भीतर से बंद था तो किसी को इसका पता नहीं लग सका। गुरुवार को उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल भी होना था। काफी देर तक बाहर नहीं आये तो कर्मचारी की सूचना पर दरवाजा तोड़ा गया।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग बागेश्वर द्वारा आज ओपन पुरूष वर्ग की सार्ईकिल रैली का आयोजन किया

बाथरूम में अरविंद नाथ अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999