अजय भट्ट ने रेल मंत्री से वार्ताकार काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन संचालन का किया अनुरोध

खबर शेयर करें -

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से वार्ता कर काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन के संचालन किया जाने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अर्न्तगत काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन चलाने हेतु समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा निवेदन किया है, जो अति आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 10 अप्रैल को नैनीताल के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल बंद रखने के आदेश के बाद आया यह दूसरा आदेश

यह भी अवगत कराना है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं दर्शन के लिए अयोध्या जाते है। ट्रेन न होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही काठगोदाम कुमॉऊ का प्रवेश द्वार है, यहाँ पर दूर-दूर पर्वतीय क्षेत्रो से लोग यात्रा हेतु आते है। दूरस्थ क्षेत्र से लोगो को अयोध्या जाने हेतु बरेली (उत्तर प्रदेश) जाना पड़ता है। अयोध्या में श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहाँ से लगातार लोगो का अयोध्या आना-जाना और अधिक संख्या में प्रारम्भ हो गया है।

यह भी पढ़ें -  Vijayakanth: अंतिम दर्शन के लिए विजयकांत का पार्थिव शरीर पहुंचा अन्ना सलाई, रजनीकांत ने जताया दुख

लिहाजा केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन संचालन का अनुरोध किया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999