अक्षय कुमार की Housefull 5 का ट्रेलर यूजर्स को आया पसंद, इस एक सीन की हो रही चर्चा

खबर शेयर करें -

housefull-5-trailer-reaction

Housefull 5 trailer reaction: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। काफी टाइम से दर्शक फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

ट्रेलर के रिलीज के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग इसे धमाकेदार है। तो वहीं कुछ लोग हाउसफुल 5′ को कॉमेडी का असली किंग भी कह रहे हैं। एक सीन है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर मीम भी बन रहे हैं।

video link- https://youtu.be/lcm8D6X4WMo?si=PU-jc3awO0fR360T

अक्षय कुमार की Housefull 5 का ट्रेलर यूजर्स को आया पसंद

Housefull 5 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही X पर ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर को लेकर कई सारे मीम्स वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स इसपर कमेंट्स भी कर रहे हैं। जहां एक अक्षय कुमार को कॉमेडी का असली किंग बता रहा है। तो वहीं अन्य ने कहा कि अक्षय को कॉमेडी में कोई भी नहीं हरा सकता।0px

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, तैयारियां हैं पूरी; गाइडलाइन हुई जारी

इस सीन की चर्चा, बंदर वाले सीन पर मीम्स वायरल

तो वहीं ट्रेलर से एक सीन की काफी चर्चा हो रही है। जिसमें नाना पाटेकर की धोती उड़ जाती है। जिसको देखकर अक्षय बोलते है कि ‘हे, देख लिया।’ इसके अलावा बंदर वाला सीन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसपर तो मीम्स भी बन रहे हैं

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- पुलिस ने महिला से दुष्कर्म आरोपी किया गिरफ्तार

क्या है ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर में?

हाउसफुल 4 में एक विशाल शिप है। 797 करोड़ की संपत्ति और तीन-तीन जॉली देखने को मिलेंगे। जिसको लेकर काफी कन्फ्यूजन क्रिएट होगा। जिसकी झलक ट्रेलर में दिखाई गई है।

इसमें तीनों अक्षय, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख ये दावा करते है कि वो पापा संजीत की असली औलाद है। जिससे वो उनकी संपत्ति के असली वारिस होंगे। बता दें कि रंजीत स्क्रीन की संपत्ति का असली हकदार उनकी औलाद जॉली है। ये फिल्म कन्फ्यूजन और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में चालकों की हड़ताल हुई खत्म

हाउसफुल 5 की रिलीज डेट

साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5′ को प्रोड्यूस किया है। तो वहीं इसे डायरेक्ट तरुण मनसुखानी द्वारा किया गया हैं। फिल्म थिएटर्समें 6 जून को रिलीज की जाएगी। ‘हाउसफुल 5’ एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें करीब 19 सितारे हैं। जिनमें अक्षय रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन के साथ नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय दत्त, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, फरदीन खान, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर आदि कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999