नदी में मिला अमीन का शव, सिर कुचला होने से हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -


ऋषिकेश। नरेंद्र नगर तहसील में तैनात एक अमीन का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चंद्रभागा नदी से बरामद किया गया। शव की हालत देखकर पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 51 वर्षीय कमलेश भट्ट, निवासी ढलवाला के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें -  जब भगत दा ने संसदीय चुनावों से ले लिया था अघोषित संन्यास, 25 वर्ष बाद टूटा राजनीतिक वनवास


शव का सिर बुरी तरह पत्थरों से कुचला हुआ पाया गया, जिससे घटना की गंभीरता और निर्ममता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।


फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक के परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  5 करोड़ की जमीन का किया घोटाला,फर्जी व्यक्ति के नाम दिखाई जमीन,भूमि घोटाले में तीन लोग गिरफ्तार


घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच कर जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999