कांग्रेस को एक और झटका… इस बड़े नेता समेत 22 ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी अब चरम पर पहुंच चुकी है। इस बीच, दलबदल की राजनीति में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। लालकुआं में यूथ कांग्रेस के नगर महामंत्री जितेंद्र पाल समेत 22 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की सदस्यता ग्रहण की है। इससे भाजपा का कुनबा और भी मजबूत हो गया है और पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

भा.ज.पा. में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रेरित हैं। इन युवाओं ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी वे लंबे समय से भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा से जुड़ने का विचार बना चुके थे।

यह भी पढ़ें -  14 वर्षीय किशोरी से 16 साल के किशोर के दुष्कर्म की घटना को दिया अनजाम

यह भी पढ़ें 👉 अमानवीय…उत्तराखंड में फिर थूक जेहाद, वीडियो वायरल

लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सभी 22 नए भाजपा सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाया और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वाले अधिकांश कार्यकर्ता नगर के युवा हैं, जो पहले कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी

इस अवसर पर डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने यह भी कहा कि पार्टी के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के समर्थन में अब ये युवा चुनाव प्रचार करेंगे और भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। साथ ही, विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने से राज्य में “ट्रिपल इंजन” की सरकार बनेगी, जो न केवल राज्य बल्कि लालकुआं क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शराब के सुरूर में थे हुजूर, कर बैठे कसूर, कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार तो सुरूर हुआ दूर,
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999