ऊधमसिंहनगर में 12 घंटे के बाद फिर एक और इनकाउंटर ,फरार एक और बदमाश गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

गिरफ्तार बदमाश पर संगीन धाराओ में कई मुकदमे दर्ज

एसएसपी मिश्रा की बदमाशो को चेतावनी

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर जनपद को अपराधमुक्त बनाने को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है मुठभेड़ में एक बदमाश की गिरफ्तारी के 12 घण्टे बाद मुठभेड़ में फरार चल रहे बदमाश को फिर मुठभेड़ के बाद अपनी गिरफ्त में लिया है इस दौरान पुलिस और बदमाश के बीच कई राउण्ड फायरिंग हुई जिसमे बदमाश को गोली लगी है इस बदमाश की शिनाख्त साजिद उर्फ काला जो के रूप में हुई है जो टांडा बदली जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है

जानकारी के अनुसार जसपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच कल हुई मुठभेड़ में फरार चल रहे बदमाश साजिद और उसके एक साथी के कुंडा क्षेत्र में रहने की जानकारी मुखबिर द्वारा एसएसपी मणिकांत मिश्रा को मिली जिस पर एसएसपी ने एक टीम का गठन कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए जिस पर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान साजिद और एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में भागते हुए दिखाई दिए पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी जिसमे साजिद को गोली लग गयी और मोटरसाइकिल गिर गयी जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया घायल साजिद को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है बदमाश साजिद के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूससमेत लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पंहुचे और पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया और कार्यवाही की तारीफ की और गिरफ्त में आये साजिद से पूछताछ भी की एसएसपी मणिकांत ने बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा है की बदमाश उधमसिंहनगर में अपराध करना छोड़े दे या जनपद से भाग जाए पुलिस की बदमाशों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही चलती रहेगी

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF ने किये 05 शव बरामद

पुलिस गिरफ्त में आये साजिद का आपराधिक इतिहास

1.Fir no.683/2018 u/S 392 ps टांडा जिला रामपुर

2.Fir no.685/2018 u/S 307 ps टांडा जिला रामपुर

3.Fir no.686/2018 u/S 3/25 arms act ps टांडा जिला रामपुर

  1. Fir no.411/2018 u/S 392 ipc ps टांडा जिला रामपुर
  2. Fir no.1364/2011 u/S 392 ipc ps टांडा जिला रामपुर
  3. Fir no.832/2011 u/S 363/366ipc ps टांडा जिला रामपुर
  4. Fir no.421/2010 u/S 379 ipc ps टांडा जिला रामपुर
  5. Fir no.1345 /2011 u/S 379 ipc ps टांडा जिला रामपुर
  6. Fir no.569 /2011 u/S 395 ipc ps टांडा जिला रामपुर
  7. Fir no.569 /2011 u/S 395 ipc ps कटघर जिला मुरादाबाद
  8. Fir no.318 /2012 u/S 25 Arms act ps कटघर जिला मुरादाबाद
  9. Fir no.460 /2014 u/s 8/20 ndps act ps टांडा जिला रामपुर
  10. Fir no.461 /2014 u/s 4/25 arms act ps टांडा जिला रामपुर
  11. एक लूट 2023 की बाजपुर
  12. एक लूट 2023 कुंदरकी मुरादाबाद
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999