छात्रसंघ चुनाव की तिथि को लेकर गोल्ज्यू के दरबार में छात्रनेताओं की अर्जी

खबर शेयर करें -

घोड़ाखाल। सरकार द्वारा राज्य में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न करने को लेकर आक्रोशित छात्रनेताओं ने शुक्रवार को घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू के दरबार में अपनी अर्जी लगाई। छात्रनेताओं ने इस दौरान कहा कि सरकार और प्रशासन लंबे समय से छात्रों की मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि प्रदेशभर में कई स्थानों पर इस मुद्दे को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

छात्रनेताओं का कहना है कि चुनाव तिथि के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे छात्रों में असंतोष फैल गया है। उन्होंने सरकार और सिस्टम से खफा होकर यह आक्रोश प्रकट किया और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि गोल्ज्यू के दरबार में उनकी अर्जी पर न्याय मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ यात्रा पर संकट: भूस्खलन से पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग में फंसे यात्री, जानें ताजा अपडेट

छात्रों ने यह भी आशा जताई कि गोल्ज्यू उन्हें इस अन्याय के खिलाफ न्याय दिलवाएंगे और साथ ही प्रशासन व सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करेंगे। इस दौरान आशीष कबडवाल, करन सती, अभिषेक कुमार, पवन रावत, कमलेश चंद्र सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999