अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया सेना का वाहन, कई जवान घायल

खबर शेयर करें -

 

Accident एक्सीडेंट

चमोली से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही में एक सेना का वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर टीले में जाकर अटक गया. सूचना पाकर रेस्कए टीम मौके पर पहुंच गई है. जवानों का रेस्क्यू जारी है

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया सेना का वाहन

हादसा शनिवार सुबह का है. जानकारी के अनुसार वाहन जोशीमठ में तैनात मद्रास रेजिमेंट के जवानों का था. जो ज्योर्तिमठ से देहरादून की ओर जा रहा था.

यह भी पढ़ें -  अग्नि वीरों को विदेशों में रोजगार से जोड़ेगा उपनल 50% अग्नि वीरों को विदेशों में रोजगार दिलाने की तैयारी ; गणेश जोशी

कई जवान घायल

तभी बदरीनाथ हाईवे पर बिरही के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर टीले में जाकर अटक गया. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. घायल जवानों का रेस्क्यू अभी जारी है. हादसे में कई जवानों के घायल होने की सूचना है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999