महानगर कार्यालय पर *माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की होने जा रही *मन की बात* कार्यक्रम की तैयारी संपन्न की

खबर शेयर करें -


महानगर कार्यालय पर *माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कल होने जा रही *मन की बात* कार्यक्रम की तैयारी संपन्न की गई ।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने 30 अप्रैल 2023 को होने जा रही 100 वा संस्करण मन की बात जो कि हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पिछले 8 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। माननीय मोदी जी कई वर्षों से मन की बात के रूप में देश की जनता के साथ जोड़ने का काम करते आ रहे हैं ।उनसे लोगों की मन की बात वह अपने एपिसोड में रखकर लोगों की भविष्य के प्रति चिंता जाहिर करते हैं। उसको देखने से लगता है कि देश में जो भारतीय जनता पार्टी सरकार के आने के बाद बदलाव हो रहे हैं वह पूरा स्पष्ट होता है मोदी जी ने मन की बात में कभी भी राजनीतिक विषयों पर चर्चा नहीं की है ।वह मात्र आर्थिक, सामाजिक ,वैज्ञानिक, कृषि कल्याणकारी योजनाओं और भारत के लोगों की विशेषताओं को उजागर करने एवं देश की सामाजिक संस्था की प्रशंसा करने का एक बहुत बड़ा अच्छा मंच बना है। मंच के माध्यम से लोगों को बताने का काम किया और हमारे देश में जितने महत्वपूर्ण लोगों को जिन्होंने देश में कुछ अलग नजरिए से नए काम किए हैं उनके नजरियों उनकी कार्यशैली को मन की बात के माध्यम से समस्त देश की जनता के सामने रखा है।
आज देश मैं सामाजिक गैर सामाजिक राजनीतिक व्यापारी उद्योगपति सामाजिक संस्थाएं से जुड़े हुए लोग मोदी जी की मन की बात को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं।
महानगर देहरादून इस माह के मन की बात के100वा संस्करण पर महानगर से आवाहन करता है कि हम सभी अपने घरों पर हमें मोदी जी की मन की बात को सुने उसके लिए हमने योजनाएं भी बनाई है अबकी बार महानगर कार्यकर्ताओं के द्वारा 850 स्थानों पर मन की बात को सुनने के लिए कार्यक्रमों के रूप किया जाएगा प्रत्येक स्थान पर लगभग 100 लोगों को जोड़ने का प्रयास रहेगा इसके द्वारा हम लगभग 6 से 7 लाख लोगों को इस कार्यक्रम में जोड़ने के साथ साथ महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी जोड़ने का कार्य महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है। जिसमें की शहीदों के परिवार पूर्व सैनिक वकील आर्किटेक्ट किसान व्यापारियों के साथ-साथ धार्मिक संस्थाओं स्वयंसेवी संस्थाओं गैर सरकारी संस्थाओं मंदिरों गुरुद्वारों एवं टैक्सी टेंपो स्टैंड पर भी अनाथ आश्रम में भी मन की बात का कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया है।

यह भी पढ़ें -  डीएम की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में कृषि उत्पादन समूह तथा कृषि अवसंरचना निधि की जनपदस्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999