पेरिस से उत्तराखंड लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, CM से मुलाकात करने पहुंचे सीएम आवास

खबर शेयर करें -


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को शासकीय आवास पर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


बता दें लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे. मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन को उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें.

यह भी पढ़ें -  FASTag Annual Pass: 3000 में टोल फ्री!, जानें कितनी होगी बचत, किसके लिए होगा नया पास?देखे video

सीएम धामी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन से कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है. इस अवसर पर लक्ष्य सेन के मां निर्मला सेन, पिताजी के.डी सेन और उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी भी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999