बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल का हेमंत द्विवेदी को सीधा चैलेंज, आज प्रेस क्लब में देंगे जवाब

खबर शेयर करें -

 

Ganesh-Godiyal_

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच बदरीनाथ धाम में भी चंदा चोरी मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। मंदिर में कथित अनियमितताओं पर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है।

अब इसी को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गणेश गोदिया का समिति में लंबा कार्यकाल रहा। ऐसे में उन्होंने कई कारगुजरियों को अंजाम दिया। इन्हीं आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी प्रेजीडेंट को वन टू वन बात करने की चुनौती दे डाली। 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी होली के जश्न के बीच नशे में धुत युवक पानी की टंकी पर चढ़ा,देखे वीडियो

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: आरोपों पर भड़के गोदियाल!

दरअसल बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी द्वारा गणेश गोदियाल पर गंभीर आरोप लगाए गए। जिसको लेकर अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी उन्हें वन टू वन बात करने की चुनौती दे दी। उन्होंने देहरादून के प्रेस क्लब में हेमंत दिवेदी को खुल्ली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वो हेमंत द्विवेदी का प्रेस क्लब मे इंतजार करेंगे, अगर उनके खिलाफ कोई भी तथ्य है तो सामने रखे।

यह भी पढ़ें -  बुंगाछीना : अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

गणेश गोदियाल ने आरोपों पर कहा ये

गणेश गोदियाल ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी में संलिप्त वर्तमान में मंदिर समिति के अध्यक्ष के निजी सहायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने देहरादून कार्यालय के लिए तैनात इस निजी सहायक को अपने साथ अटैच किया। जिसके बाद वो उसे बदरीनात मंदिर तक ले गए। गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि इस सहायक को चढ़ावा राशि को गिनने के काम में लगाया गया था। इन आरोपों से वर्तमान अध्यक्ष बच नहीं सकते।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छह पहाड़ी जिलों में होगी झमाझम बारिश, सावधान रहें

आज प्रेस क्लब में देंगे जवाब

गोदियाल ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनपर आरोप लगाए जब वो मंदिर समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने इन सभी आरोपों को खारिज कर निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष ने उन्हें सार्वजनिक जगह पर आकर डिबेट करने को कहा। इसलिए वो इस चुनौती को स्वीकार करते है। वो आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस क्लब में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999