सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस बैंक में निकली 4500 हजार पदों पर भर्ती

खबर शेयर करें -

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट पुबाओं के लिए अच्छी खबर है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने 4500 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 जून 2025 तक आधिकारिक पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें Uttarakhand: बीस सूत्रीय कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

यह भी पढ़ें -  देहरादून -(बड़ी खबर) 19 को स्कूल, बैंक व कोषागार भी रहेंगे बंद

कितनी है रिक्तियां

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 4500 पद भरे जाएंगे। इनमें सेः

जनरल 1944 पद

ओबीसी – 1036 पद

एससी- 688 पद

एसटी- 382 पद

ईडब्ल्यूएस-450 पद

देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें नैनीताल केंची धाम स्थापना दिवस की तैयारी शुरू जिलाधिकारी बंदना ने अधिकारियों के साथ की बैतक

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मैदानी जिलों में 14 % से ऊपर और पर्वतीय में नीचे पहुंचा ओबीसी आरक्षण, देखें पूरी सूची

आयु सीमा

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है, और SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, और PWD को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

फीस और स्टाइपेन्ड जानकारी

PWD उम्मीदवार ₹400+GST

SC/ST/EWS/महिला उम्मीदवार ₹600+GST

अन्य सभी वर्गों के लिए: ₹800 GST

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मित ने की जबरदस्त सेंधमारी,यह दो दिग्गज प्रत्याशी समर्थकों के साथ हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल…

फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2025 है।

बयनित अप्रेंटिस को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा। हालांकि, कोई अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा।

चयन प्रक्रियाः क्या होगा एग्जाम में?

चयन दो चरणों में होगा:

ऑनलाइन टेस्ट (100 प्रश्न, 60 मिनट)

स्थानीय भाषा की परीक्षा

पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999