बड़ी खबर -राष्ट्रपति ने जारी की नौ राज्यों के राज्यपालों की सूची, लिस्ट

खबर शेयर करें -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 जुलाई को देर रात नौ राज्यों के राज्यपालों के नाम की सूची जारी कर दी। इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, हरिभाऊ किसनराव बागड़े, जिष्णु देव वर्मा, ओम प्रकाश माथुर, रमन डेका, सीएस विजयशंकर, गुलाब चंद कटारिया, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और सीपी राधाकृष्णन के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के बरेली से आठ बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके कद्दावर नेता संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उनको बरेली से उम्मीदवार नहीं बनाया था। तभी से कयास लगाया जा रहा था कि उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तर प्रदेश में लागू हुआ लिफ्ट एक्ट 2024, अब मानने होंगे ये नियम, जानें यहां


झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। कोयंबटूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए राधाकृष्णन तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।

त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता जिष्णु देव वर्मा को कांग्रेस शासित तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजस्थान के वरिष्ठ बीजेपी नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य ओम माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर) अश्लीलता से बाज नहीं आने वाले 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म सरकार ने किये ब्लॉक, देखें लिस्ट:-

कर्नाटक के पूर्व लोकसभा सांसद सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है। गुलाबचंद कटारिया इससे पहले राजस्थान में मंत्री रह चुके हैं।


सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  संतान पाने की चाह में तांत्रिक के झांसे में आई महिला, तंत्र विद्या के नाम पर दुष्कर्म

असम के पूर्व लोकसभा सांसद रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। कैलाशनाथन 2013-2014 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे थे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999