उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी भर्ती: 1046 वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र जल्द होंगे नियुक्त

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के कुल 1046 पदों को शीघ्र आउटसोर्स माध्यम से भरने जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। अस्पतालों में बुनियादी ढांचे के विकास, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और मानव संसाधन को सशक्त बनाने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  नजूल भूमि फ्री होल्ड मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार से

उन्होंने जानकारी दी कि प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया में 680 पद वार्ड बॉय तथा 366 पद पर्यावरण मित्र के शामिल हैं।

वार्ड बॉय के रिक्त पद
हरिद्वार – 89
नैनीताल – 196
पौड़ी – 40
चमोली – 131
उत्तरकाशी – 38
अल्मोड़ा – 31
बागेश्वर – 10
पिथौरागढ़ – 99
चंपावत – 25                                             स्वास्थ्य महानिदेशालय – 21

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

पर्यावरण मित्र के रिक्त पद
हरिद्वार – 21
नैनीताल – 136
पौड़ी – 37
चमोली – 43
उत्तरकाशी – 36
अल्मोड़ा – 16
बागेश्वर – 15
पिथौरागढ़ – 43
चंपावत – 15
स्वास्थ्य महानिदेशालय – 4

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आउटसोर्स एजेंसी का शीघ्र चयन कर युवाओं को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान की जाए, ताकि अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999