भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक का फर्जी ट्वीट वायरल, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से किसी व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर उनके इस्तीफे का फर्जी संदेश पोस्ट कर दिया। इस संदेश के वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया। पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विधानसभा चुनाव के दूसरे दिन ही विधायक व लक्सर सीट के प्रत्याशी संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद गुरुवार को अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से इंटरनेट मीडिया पर एक बयान पोस्ट किया गया, जिसमें मदन कौशिक की ओर से पार्टी से इस्तीफा देने संबंधी बात लिखी गई थी। पोस्ट वायरल होने पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस फैमली वेलफेयर की ओर से पुलिस लाइन में दो दिवसीय दीपावली मेला का किया आयोजन,जानिए कौन रहा आकर्षण का केंद्र

बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रदीप नाम के व्यक्ति ने ट्विटर का स्क्रीन शाट लेकर उसको एडिट कर एक पोस्ट डाली है। इससे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर थाने के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  विधायक सुमित हृदेश से मिले पीसीएस मेंस के अभ्यर्थी मेंस पोस्टपोन करने की मांग।

12 फरवरी की रात को वायरल हुआ था पत्र
इंटरनेट मीडिया में 12 फरवरी की मध्य रात्रि को एक पत्र वायरल हुआ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के नाम से जारी इस कथित पत्र में कहा गया कि विधानसभा चुनाव में राज्य में पार्टी हार रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी समझाया गया था। इस सबको देखते हुए वह अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु 25 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।

इस बीच मतदान संपन्न होने के बाद विधानसभा की चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों व विधायकों की ओर से लगाए गए आरोपों का मामला सुर्खियां बना तो बुधवार को उक्त पत्र तेजी से वायरल हुआ। फिर इसी तरह का एक ट्वीट भी इंटरनेट मीडिया में सामने आया, जिसकी भाषा भी फर्जी पत्र की ही तरह है। इस बारे में पूछने पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने स्पष्ट किया कि यह पत्र व ट्वीट फर्जी है। इसमें कहीं कोई सत्यता नहीं है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999