ब्रेकिंग न्यूज- अल्मोड़ा लमगड़ा में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चायखान के पास उस समय हुआ, जब बेगनिया गांव की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी लाया गया। हेलीकॉप्टर एफटीआई हेलीपैड पर उतरा, जहां तहसीलदार कुलदीप पांडेय और सुशीला तिवारी अस्पताल की मेडिकल टीम पहले से मौजूद रही। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी ।

यह भी पढ़ें -  मंत्री कैड़ा ने किया भीमताल मै 3 मोटर मार्ग पर 1 करोड़ 68 लाख की लगात से डामरीकरण, सुधारीकरण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

बाइट : कुलदीप कुमार तहसीलदार हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999