ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक के भाई की संदिग्ध हालात में मौत, नेपाल के होटल में छिपा था प्रिंस

खबर शेयर करें -

khan-sir-firing-case-raushan-anand-brother-prince-found-dead IN NEPAL

बिहार के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नेपाल में उसकी मौत हो गई। बता दें कि खान सर की कोचिंग फायरिंग मामले में रौशन आनंद का भाई प्रिंस फरार चल रहा था। वो नेपाल के विराट नगर के एक होटल में छिपा हुआ था। जहां उसकी संदेहास्पद मौत से खलबली मच गई है।

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई की संदिग्ध हालात में मौत

दरअसल खान सर कोचिंग फायरिंग मामले में रौशन आनंद पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल का मैनेजमेंट देखने वाले कन्हैया ने ने रौशन आनंद और प्रिंस के खिलाफ FIR दर्ज की थी। मुकदमा कोचिंग पर हमला करने के आरोप पर दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर के दो राम भक्त रामलला के दर्शन कर साइकिल से ही वापस शहर में पहुंचे, चुघ व अन्य लोगों ने फूल माला पहनकर किया जोरदार स्वागत

नेपाल के होटल में छिपा था प्रिंस

प्रिंस इसमें नामजद आरोपी था। घटना के बाद से ही प्रिंस फरार था। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। हालांकि अब उनकी मौत की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। अभी प्रिंस की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खान सर पर भी FIR हुई दर्ज

बता दें कि हाल ही में खान ग्लोबल स्टडीज में कथित तौर पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। जिसमें ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी संबंध में फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर भी केस दर्ज किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए रिहा किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999