उपचुनाव में हिंसा पर बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने जताई नाराजगी, कहा- आज का दिन लोकतंत्र की हत्या का दिन

खबर शेयर करें -



मतदान के बीच मंगलौर विधानसभा से एक घटना सामने आई जहां कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के समर्थकों पर गोली चलाई गई है जिससे कांग्रेस समर्थक घायल हुए हैं। इसके लेकर बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने नाराजगी जाहिर की है।


मंगलौर उपचुनाव को लेकर प्रशासन के ढुल-मूल रवैये को लेकर बसपा उबेदुर्ह्मान उर्फ मोंटी और कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निज़ामुद्दीन ने साफ नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र की हत्या का दिन है। जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी के लोग खुली गुंडागर्दी पर उतारू है।

यह भी पढ़ें -  Sushant Singh Rajput Death Case में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट, CBI ने क्लोजर रिपोर्ट की दाखिल

पुलिस-प्रशासन पर उठ रहे सवाल
काज़ी निज़ामुद्दीन अपना वोट डालने पहुंचे तो भाजपा नेताओं को पोलिंग बूथ के अंदर देखकर उनसे कारण जानना चाहा तो भाजपा कार्यकर्ता ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। पूरे मामले पर कोई कार्रवाई ना होने से पुलिस-प्रशासन पर कई सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999