केंद्र सरकार ने धामी सरकार के इस प्रस्ताव को दी मंजूरी

खबर शेयर करें -

पिछले लंबे समय से विचाराधीन हरबर्टपुर-कालसी से बड़कोट बैंड तक का मार्ग अब डबल लेन हो सकेगा। केंद्र सरकार ने धामी सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी के बेहतर होने से राज्य में विकास की रफ्तार को भी नई गति मिल रही है।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी में विकास कार्यो की समीक्षा, सचिव Deepak Kumar ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने से यह सफर महज दो घंटे में पूरा हो सकेगा। कालसी-हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन तक डबल लेन बनने से स्थानीय लोगों को भी आवागमन में काफी आसानी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999