Char Dham Yatra 2026: 11 दिन पहले शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन दिन खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट

खबर शेयर करें -

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 इस साल पिछले साल के मुकाबले 11 दिन पहले शुरू हो रही है। यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर होगा। इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। बताते चलें कि बीते साल ये यात्रा 30 अप्रैल से शुरू की गई थी। लेकिन इस साल इसे तिथियों और नक्षत्रों के अनुकूल कुछ दिन पहले शुरू किया जा रहा है।

19 अप्रैल से शुरु होगी चारधाम यात्रा Char Dham Yatra 2026
19 अप्रैल को चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। इससे दूर से आए लोगों को दर्शन करने का अधिक समय मिलेगा। इससे स्थानीय होटलों, टैक्सी आदि व्यवसायों को भी फायदा मिलेगा। जिससे पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय खेल समापन एवं वीवीआइपी कार्यक्रम के दृष्टिगत 14 फरवरी को हल्द्वानी क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

इन दिन खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट Gangotri Yamunotri Doors Open Date
चारधाम यात्रा के लिए अक्षय तृतीया का दिन विशेष रूप से काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी। यहीं कारण है कि ये दिन बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है। 19 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999