Chardham Yatra 2023: एक ही दिन में केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग फुल, यहां मिलेगा हर अपडेट

खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा के लिए एक ही दिन में केदारनाथ हेली सेवा की टिकट 30 अप्रैल तक फुल हो गई है। छह घंटे के भीतर 25 से 30 अप्रैल तक सभी हेली टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इसमें 2673 बुकिंग में 6263 तीर्थयात्रियों ने सीट बुक कराई है। 30 अप्रैल के बाद की बुकिंग के लिए अभी स्लॉट का समय तय नहीं किया गया।

शुरूआत में आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर पेमेंट गेट-वे में तकनीकी दिक्कतें आने से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसी दिन से हेली सेवा भी शुरू होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने पहली बार केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग का जिम्मा आईआरसीटीसी को दिया है।

यह भी पढ़ें -  दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह से पलायन न हो, इसके लिए सभी विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराना सुनिश्चित करें- मा0 सांसद संसदीय क्षेत्र अल्मोंड़ा अजय टम्टा

तकनीकी समस्या के चलते यात्री भी रहे परेशान
शनिवार को निर्धारित समय पर आईआसीटीसी ने heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर टिकट बुकिंग पोर्टल को खोल दिया था। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्री भी बेसब्री से आनलाइन टिकट बुकिंग का इंतजार कर रहे थे। पोर्टल खुलने ही कुछ समय के समय के लिए पेमेंट गेट-वे में तकनीकी समस्या के चलते यात्री भी परेशान रहे।

यह भी पढ़ें -  यहां पंतनगर से इंडिगो और स्पाइसजेट की दिल्ली से देहरादून उड़ान के बाद केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर कही ये बड़ी बात

वेबसाइट पर आई कुछ तकनीकी दिक्कतें
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। पहले दिन ही केदारनाथ हेली सेवा की टिकट 30 अप्रैल तक फुल हो गई है। शुरूआत में वेबसाइट पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थी। जिसे ठीक कर सुचारू रूप से टिकटों की बुकिंग की गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -यहां 5 साल की मासूम का झाड़ियों में मिला शव,इलाके में सनसनी

यहां से चलेगी केदारनाथ हेली सेवा

केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से 25 अप्रैल से हेली सेवा का संचालन होगा। इसमें नौ हेली कंपनियों के माध्यम से सेवा संचालित की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999