जहां टूटा था ग्लेशियर वही पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर, Nepal में किस वजह से आई तबाही?

खबर शेयर करें -
nepal-flood-viral-video-chinese-helicopter-reaches-site-of-glacier-collapse-video

नेपाल में आई तबाही भरी बाढ़ ने पूरे दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस भयावह आपदा ने लाखों लोगों के घर पूरी तरह से तबाह कर दिए। तो वहीं मरने वालों का आकंड़ा भी बढ़कर 200 से ऊपर हो गया है। तो वहीं सैकड़ों लोग अभी भी लापता है। इस तबाही के बाद सवाल ये है कि आखिर नेपाल में इतना खौफनाक हादसा किस वजह से हुआ। इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए चीन का एक हेलीकॉप्टर उसी जगह पहुंचा जहां से ग्लेशियर टूटा था।

जहां टूटा था ग्लेशियर वही पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

दरअसल चीन का एक हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा, जहां से इस बाढ़ की शुरुआत हुई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, तिब्बत में बर्फ खिसकी और एक ग्लेशियर अचानक से टूटा। जिसके चलते ये पानी नीचे की तरफ बहा। जिससे भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया पर चीनी हेलीकॉप्टर द्वारा लिए गए इसी एरियल व्यू का वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  गृह मंत्रालय का मीडिया चैनलों को आदेश, हवाई हमले के सायरन की आवाज का ना करें इस्तेमाल

वायरल वीडियो में दिखा ये

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लिखा है कि चीन का हेलीकॉप्टर उसी जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था। यहीं से निकले पानी ने नेपाल में तबाही मचा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंचे पहाड़ों के बीच बर्फ से ढकी चट्टानों और उनके बीच से पानी तेजी से बहता नजर आ रहा है। ये पानी करीब तीन मील दूर एक झील तक जाता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई फिर टली, अब अगले साल इस दिन होगी सुनवाई

Nepal में किस वजह से आई तबाही?

वीडियो में बताया गया कि पानी का दबाव बढ़ने पर बर्फ ऊपर की तरफउठने लगती है और पानी पहाड़ के नीचे की तरफ तेजी से बहने लगता है। बताया गया कि झील 36 घंटों में पूरी तरह से खाली हो जाती है। पानी इतनी तेज स्पीड से निकलता है कि वो अपने साथ ग्लेशियर के अंदर से बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े भी बहा कर ले जाता है। आगे यही पानी भोटेकोशी नदी में जा मिला। जिससे नेपाल में तबाही वाली आपदा पैदा हुई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999