सड़क हादसे में घायल हुए CO शांतनु पाराशर_मैक्स रेफर..

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड : हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत कल यानी रविवार को देर रात बौंग्ला बाईपास में कर्मठ सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर रात्रि से ही पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था व जाम खुलवाते हुए कांवड़ियों को सुरक्षित उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर रहे थे।

समय लगभग 1.55 बजे रात्रि रुड़की की तरफ से तेजी से आने वाले अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सीओ ज्वालापुर को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें -  भीमताल झील में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करती युवती को भीमताल पुलिस ने बचाया, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

पुलिस टीम द्वारा शान्तनु पाराशर को तत्काल हरिद्वार के सिटी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार व डॉक्टर के परामर्श पर देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां वे उपचाराधीन हैं।

एसएसपी द्वारा डॉक्टर से वार्ता की गई है डॉक्टर के अनुसार सर में लगी चोट पर एमआरआई टेस्ट करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सर्वाइकल में L1व L2 में भी दर्द बताया जा रहा है, जिसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -  नकल माफिया हाकम सिंह को मिली HC से जमानत, पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में हुई थी गिरफ्तारी

थाना बहादराबाद में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

हरिद्वार पुलिस बेहद कर्मठ एवं जुझारू शांतनु पाराशर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है और उम्मीद करती है कि स्वास्थ्य लाभ होने पर जल्दी ही वे पुनः हमारे बीच उपस्थित होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999