उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

खबर शेयर करें -

mausam uttarakhand weather

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पहाड़ों में हल्की बारिश के साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी के आसार हैं. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्कता बरतने की अपील की है.

इन जिलों में के लिए जारी की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी ओर पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी की संभावना है. जिसके बाद एक बार फिर पारा लुढ़क सकता है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand SIR अभियान की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने बुलाई बैठक

बीते दिन के तापमान पर डालें एक नजर

बीते सोमवार के तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24.2 सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा. उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999